Class 12th Civics (नागरिक शास्त्र ) लघु उत्तरीय प्रश्न

 Q.1. भाषा नीति क्या है ?



Ans ⇒ भाषा के चलते देश में किसी प्रकार की अड़चन या बलवा न होने देना भाषा नीति कहलाती है। भारत में 114 भाषाएँ बोली जाती हैं। हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी है। संविधान के अनुसार सरकारी काम काज की भाषा में अंग्रेजी के प्रयोग के निषेध के बावजूद गैर हिन्दी भाषी प्रदेशों की माँग के कारण अंग्रेजी का प्रयोग जारी है। तमिलनाडु में इसके लिए उग्र आंदोलन हुआ। इस विवाद को सरकार ने हिन्दी या अंग्रेजी भाषा के प्रयोग को मान्यता देकर सुलझाया।




Q.2. शिक्षा विषय संविधान की किस सूची में आता है ?


Ans ⇒ शिक्षा विषय संविधान के समवर्ती सूची में आता है।


Q.3. राजनीतिक दल किस प्रकार सत्ता में साझेदारी करते हैं ?


Ans ⇒ लोकतंत्र में व्यापारी, उद्योगपति, किसान, शिक्षक, औद्योगिक मजदूर जैसे संगठित समूह सरकार की विभिन्न समितियों में प्रतिनिधि बनकर सत्ता में भागीदारी करते हैं, या अपने हितों के लिए सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव डालकर उनके फैसलों को प्रभावित कर सत्ता में अप्रत्यक्ष रूप से साझेदार बनते हैं। यदि कोई एक समूह सरकार के ऊपर अपने हित के लिए नीति बनाने का दबाव डालता है, तो दूसरा समूह उसके विरोध में दबाव डालता है कि नीतियाँ इस प्रकार न बनाई जाएँ। ऐसे विभिन्न समूहों के सक्रिय रहने पर किसी एक समूह का समाज के ऊपर प्रभुत्व स्थापित नहीं हो पाता।


Q.4 किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है तथा उनका कार्यकाल क्या है ?


Ans ⇒ किसी राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। इनकी नियक्ति पाँच वर्षों के लिए किया जाता है लेकिन विशेष अवस्था में त्याग पत्र का भी प्रावधान है।


Q.5. सामाजिक न्याय क्या है ?


Ans ⇒ सामाजिक न्याय एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था है, जिसमें मानव जीवन की मूलभत आवश्यकताओं की उपलब्धता समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से कराई जा सके। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा लायी गयी विभिन्न योजनाओं का लाभ राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को समान रूप से मिले। उपर्युक्त स्थिति स्थापित करने के लिए सरकार आवश्यकतानुसार विभिन्न कार्यक्रम द्वारा जागरूकता एवं अवसर प्रदान करती है।


Q.6. लोकसभा में विपक्ष का नेता कौन होता है ?


Ans ⇒ लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल सरकार का गठन करता है और जिस दल का बहुमत नहीं आता है और अन्य दलों की अपेक्षा उसकी संख्या अधिक है तो वैसे दल के नेता को विपक्ष का नेता माना जाता है।


Q.7. विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख कार्यों को लिखें।


Ans ⇒ विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा विश्व के प्रत्येक राष्ट्र के नागरिकों को स्वस्थ एवं सुदृढ़ रहने के लिए जो दवाइयाँ एवं आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके आर्थिक भार का वहन संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का प्रमुख कार्य विश्व के लोगों को शारीरिक विकलांगता से बचाया एवं भयानक बीमारियों से बचाना इसके प्रमुख कार्य है। आज कोरोना जैसे भयानक बीमारियों से लोगों को बचाना उनके मुख्य कार्य है।


Q.8. विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं ?


Ans ⇒ विविधता में एकता लोकतंत्र का एक स्वाभाविक गुण है। ‘विविधता में एकता’ भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक खास विशेषता है। जब भी भारत की अखंडता खतरे में पड़ी अथवा प्राकृतिक आपदा आयी तो सभी जाति एवं धर्मावलंबियों ने आपसी वैर-भाव को भुलाकर एक साथ मिलकर संकट की स्थिति का हिम्मत के साथ मिलकर सामना किया। यह विविधता में एकता का एक आदर्श उदाहरण है।


Q.9. ग्राम सभा क्या है ?


Ans ⇒ ग्राम सभा प्रत्येक पंचायत में होता है। ग्राम पंचायत मुखिया के निर्देश पर काम करता है। ग्राम के लोग महीना में एक या दो बार एक जगह एकत्रित होकर ग्रामीण समस्याओं को रखकर उसके समाधान करने की योजना बनाते हैं। अतः ग्रामीण लोगों के द्वारा महीना में एक या दो बार जो बैठकें बुलाकर गाँव के लोगों द्वारा जो सभा की जाती है, उसे ही ग्राम सभा कहते हैं।


Q. 10. जल प्रदूषण के कौन-कौन कारण है ?


Ans ⇒ जल प्रदूषण के निम्नलिखित कारण है-


(i) जल में मृत, जन्तु, मलमूत्र, कूड़ा-करकट आदि फेंकने से जल प्रदूषण होता है।


(ii) औद्योगिक कारखानों के गंदे अवशिष्ट उत्पादन का नदियों में जानेसे पहले जल प्रदूषित हो जाता है।


(iii) आण्विक तथा नाभिकीय ऊर्जा के प्रयोग से रेडियो सक्रिय पदार्थ जल को प्रदूषित कर देता है।


(iv) वर्षा के जल के साथ फसलों पर डाले गए कीटनाशक पदार्थ, मिट्टी में मिलने से अन्य हानिकारक तत्व भी जलाशयों में पहुँचते हैं, जिससे जल प्रदर्षित हो जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

History class 12th chapter 2 mcq hindi mein इतिहास कक्षा 12 पाठ 2

श्रम विभाजन और जाति प्रथा Objective Question ( गोधूलि भाग 2 ) Shram Vibhajan Aur Jati Pratha Objective Question Answer For Bihar Board Class 10 Hindi Examination 2022 CLASS 10 HINDI